-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
mujhe tumase muhabbat hai magar main
Title:mujhe tumase muhabbat hai magar main Movie:Bachpan Singer:Mohammad Rafi Music:Sardar Malik Lyricist:Hasrat Jaipuri
मुझे तुमसे मुहब्बत है मगर मैं कह नहीं सकता
मगर मैं क्या करूँ बोले बिना भी रह नहीं सकता
मुझे तुमसे ...
मेरे ख़्वाबों की शहज़ादी जहाँ तुम मुस्कराती हो -२
बहारें क्या ख़िज़ाओं में हज़ारों गुल खिलाती हो
तुम्हें जिसने भी देखा है जुदाई सह नहीं सकता
मुझे तुमसे ...
ज़माना लाख बादल बन के छा जाए निगाहों में -२
मुहब्बत का उजाला फैलता जाएगा राहों में
मुहब्बत चाँद ऐसा है कभी जो गह नहीं सकता
मुझे तुमसे ...