-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
mujhee men chhup kar mujhee se door
Title:mujhee men chhup kar mujhee se door Movie:Jailor Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:Madan Mohan Lyricist:Rajinder Krishan
मुझी में छुप कर मुझी से दूर
ये कैसा दस्तूर रे मालिक ये कैसा दस्तूर
मैने मन की आँखों से तो देखा है सौ बार तुझे
लेकिन तन की आँखों से भी दे दर्शन इक बार मुझे
दर्शन दे फिर छिन ले अँखियाँ ये मुझको मंजूर
रे मालिक ये मुझको मंजूर
मुझी में छुप कर ...
चली हवा जब तन को छू कर मैने तुझे पहचान लिया
तुझ बिन कोमल हाथ ये किसका होगा मैने जान लिया
धूप हवा सब रूप हैं तेरे सब में तेरा नूर
रे मालिक सब में तेरा नूर
मुझी में छुप कर ...
सच्चे दिल से नाम लूँ तेरा निर्धन की यही पूजा है
अँधियारे में साथी कोई और न तुम बिन दूजा है
तेरी ख़ुशी में ख़ुश हैं दाता हम बन्दे मजबूर
रे मालिक हम बन्दे मजबूर
मुझी में छुप कर ...