-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
mukhadaa teraa saaf naheen jaisaa kiyaa hai toone
Title:mukhadaa teraa saaf naheen jaisaa kiyaa hai toone Movie:Shaadi Singer:Mohammad Rafi Music:Chitragupt Lyricist:Rajinder Krishan
मुखड़ा तेरा साफ़ नहीं तो दर्पण को क्यों धोए
अपने आपको धोखा देकर ओ पगले क्यों रोए
जैसा किया है तूने वैसा ही तू भरेगा
तेरी बदी का बदला तुझको यहीं मिलेगा
जैसा किया है तूने ...
ख़ुश हो रहा था कितना औरों को तू रुला के
झूठे नशे में अपना मग़रूर सर उठा के
सोचा न वक़्त ऐसा तुझ पर ही आ पड़ेगा
जैसा किया है तूने ...
तोड़ा किसी का दिल तो कुछ ना मलाल आया
जब अपने तन पे खाई फिर क्यों ख़्याल आया
तेरा किया कराया तेरे साथ ही चलेगा
तेरी बदी का बदला ...