-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
museebat ik khilaunaa hai chalaa chal gar hai andheraa
Title:museebat ik khilaunaa hai chalaa chal gar hai andheraa Movie:Barood Singer:Mohammad Rafi Music:Khaiyyam Lyricist:Hasrat Jaipuri
मुसीबत इक खिलौना है तेरी मासूम राहों में
गुज़र जा हाँ गुज़र जा खेलता धरती की बाँहों में
चला चल चला चल गर है अन्धेरा -२
तेरा सहारा भगवन तेरा
चला चल चला चल गर है अन्धेरा -२
जग है सागर तू है तिनका
बहता चला जा
बाँध ले हिम्मत छोड़ दे रोना
हँसता चला जा
ढलेंगी ये रातें मिलेगा सवेरा -२
तेरा सहारा भगवन तेरा
चला चल चला चल गर है अन्धेरा -२
आँधी आये तूफ़ाँ आये
फिर भी लड़े जा
वो रखवाला साथ है तेरे
आगे बढ़े जा
बनेगा उजाला यही तो अंधेरा -२
तेरा सहारा भगवन तेरा
चला चल चला चल गर है अन्धेरा -२