-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
na kisee kee aankh kaa noor hoon
Title:na kisee kee aankh kaa noor hoon Movie:Laal Quila Singer:Mohammad Rafi Music:S N Tripathi Lyricist:Bahadur Shah Zafar
न किसी की आँख का नूर हूँ
न किसी के दिल का क़रार हूँ
जो किसी के काम न आ सका
मैं वो एक मुश्त-ए-गुबार हूँ
न तो मैं किसी का हबीब हूँ
न तो मैं किसी का रक़ीब हूँ
जो बिगड़ गया वो नसीब हूँ
जो उजड़ गया वो दयार हूँ, जो किसी के ...
मेरा रंग-रूप बिगड़ गया
मेरा यार मुझसे बिछड़ गया
जो चमन फ़िज़ां में उजड़ गया
मैं उसी की फ़स्ल-ए-बहार हूँ, जो किसी के ...