naa jaa o mere hamadam

Title:naa jaa o mere hamadam Movie:Pyar Ka Mausam Singer:Lata Mangeshkar Music:R D Burman Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


आ ना जा ना जा ना जा
आ ना जा ना जा
आ आ

ना जा ओ मेरे हमदम
ना जा ओ मेरे हमदम
सुनो वफ़ा की पुकार
छोड़के मेरा प्यार
ना जा ओ मेरे हमदम

मैं अकेली हूँ ज़माने में
मेरी दुनिया से जाओ ना
मेरे होंठों को हँसी देके
हँसी हँसी में उड़ाओ ना
गई बातों को भुला भी दे ओ मेरे सनम
ना जा ओ मेरे हमदम
सुनो वफ़ा की पुकार
छोड़के मेरा प्यार
ना जा ओ मेरे हमदम

तेरे दिल की उदासी को
पलकों से मैं हटा दूँगी
तेरी सूनी सूनी बाहों में
गोरा मुखड़ा सजा दूँगी
अब आयेंगे जो लौटके तेरे क़दम
ना जा ओ मेरे हमदम
सुनो वफ़ा की पुकार
छोड़के मेरा प्यार
ना जा ओ मेरे हमदम