naa koee dil men samaayaa naa koee pahaloo men

Title:naa koee dil men samaayaa naa koee pahaloo men Movie:Aa Gale Lag Ja Singer:Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


ना कोई दिल में समाया ना कोई पहलू में आया
जा के भी पास रहीं तुम ही
और जान-ए-जाँ जान-ए-मन
जानती हो
ना कोई दिल में ...

क्यों तुमने दामन चुराया तुम जानों मैं क्या बताऊँ
मुझमें ही कुछ ऐब होगा क्यों तुम पे तोहमत लगाऊँ
मैं तो यहीं कहूँगा पूछोगी जब भी
जा के भी पास ...

तुम जो मुझे दे गई हो इक ख़ूबसूरत निशानी
लिपटा के सीने से उसको कट जाएगी ज़िन्दगानी
मैं तो यहीं कहूँगा पूछोगी जब भी
जा के भी पास ...