-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:naa koee sayyaan meraa piyaa piyaa kook naa papeehaa re Movie:Jhoomar (Pakistani-Film) Singer:Nahid Niazi Music:Khurshid Anwar Lyricist:Qateel Shifai
ना कोई सैय्याँ मेरा ना कोई पिया रे
पिया पिया कूक ना पपीहा रे
सुन सुन हूक तेरी डोले मेरा जिया रे
पिया पिया कूक ना पपीहा रे
पड़ गया दिल को थामना ये कैसी तान सुनाई
नैइ उमंगें अन्ग अन्ग में लेतीं हैं अन्गड़ाई
भोले भाले मन पे ये कैसा जादू किया रे
पिया पिया कूक ना पपीहा रे
मैं भैया की लाडली मुझे और कोई ना भाए
फिर ये मुझे तू बार बार क्युँ पी के बोल सुनाए
देख मैं गाली दूँगी जो फिर ये नाम लिया रे
पिया पिया कूक ना पपीहा रे
ना कोई सैय्याँ मेरा ना कोई पिया रे
पिया पिया कूक ना पपीहा रे
बोल ना ऐसी बोलियाँ मेरा नाज़ुक दिल घबराए
क्युँ बेदर्दी जान जान कर मेरी सुध बिसराए
पिया पिया रट के बड़ा ही दुख दिया रे
पिया पिया कूक ना पपीहा रे
ना कोई सैय्याँ मेरा ना कोई पिया रे
पिया पिया कूक ना पपीहा रे