naa milate ham to kaho tum kidhar gae hote

Title:naa milate ham to kaho tum kidhar gae hote Movie:Opera House Singer:Lata Mangeshkar, Mukesh Music:Chitragupt Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


मु : ना मिलते हम तो कहो तुम किधर गए होते
ल : तुम्हारा प्यार न मिलता तो मर गए होते

अगर ऐसे में हम ना तुम्हें पा जाते
छुपाए मुँह को अँधेरे में अश्क़ बरसाते हम अश्क़ बरसाते
मु : वो अश्क़ तो मेरी आँखों में भर गए होते
ल : तुम्हारा प्यार न ...

मु : हमें तो फ़ुरक़त में इसी ग़म ने मारा
मेरी बहार भटकती फिरेगी आवारा फिरेगी आवारा
ल : तुम्हारी राह में होते जिधर गए होते
मु : ना मिलते हम तो ...

ल : जाने फिर क्या होता ये न पूछो हमसे
ज़माना छीन ही लेता हमें अगर तुमसे -२
मु : दीवाने फिर तो कोई काम कर गए होते
ल : तुम्हारा प्यार न ...