-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:naa naa naa re naa naa haath naa lagaanaa Movie:Taj Mahal Singer:Suman Kalyanpur, Minoo Purshottam Music:Roshan Lyricist:Sahir Ludhianvi
सु : ना ना ना रे ना ना
हाथ ना लगाना
तोसे बार-बार कहूँ
मोहे ना सताना
दूँगी गारियाँ
मी : रूप ये सुहाना
उसपे ये बाना
गोरी तोरी अँखियाँ हैं
रंग का ख़ज़ाना
लागें प्यारियाँ
सु : भइया मोरा गबरू है
सैंयाँ मोरा बाँका -२
चालेंगी कटारें तैने
मुड़ के जो झाँका -२
रोयेगा तोर घराना
न जान गँवाना
के मैं बोलूँ मैं बोलूँ
मैं दूँगी गारियाँ
ना ना ना रे ना ना
हाथ ना लगाना
तोसे बार-बार कहूँ
मोहे ना सताना
दूँगी गारियाँ
मी : नैनों की कटारी लागे
मन पे दुधारी -२
गेसू झुकें न तोरी
छब मतवारी -२
रूप झलक दिखलना
नहीं तरसाना
ओ न बोलो ये बैत्याँ
न बोलो न्यारियाँ
रूप ये सुहाना
उसपे ये बाना
गोरी तोरी अँखियाँ हैं
रंग का ख़ज़ाना
लागें प्यारियाँ
सु : रूप के ख़ज़ाने पे है
सैंयाँ जी का पहरा -२
जीवे मोरा सैंयाँ जासे
प्यार मोरा गहरा -२
तू है पुरुष अनजाना
बिना पहचाना
रे मैं बोलूँ मैं बोलूँ
मैं दूँगी गारियाँ
मी : रूप ये सुहाना
उसपे ये बाना
गोरी तोरी अँखियाँ हैं
रंग का ख़ज़ाना
लागें प्यारियाँ
सु : ना ना ना रे ना ना
हाथ ना लगाना
तोसे बार-बार कहूँ
मोहे ना सताना
दूँगी गारियाँ