-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
naach naach parawaane jab tak shamaa jale
Title:naach naach parawaane jab tak shamaa jale Movie:Ayyaz (Pakistani-Film) Singer:Kausar Parween Music:Khurshid Anwar Lyricist:Tanvir Naqvi
नाच नाच परवाने जब तक शमा जले -२
खेल है ये बस एक रात का फिर न कहीं तू हाथ मले
नाच नाच परवाने
नाच रही है फ़स्ल-ए-बहाराँ वजत में दुनिया सारी है
सर्व-ओ-समन पर दश्त-ओ-दमन पर कैफ़ का आलम तारी है
तू भी दमादम नाच छमाछम क्या जाने कब रात ढले
नाच नाच परवाने जब तक शमा जले
खेल है ये बस एक रात का फिर न कहीं तू हाथ मले
नाच नाच परवाने
रात किसी के बस में नहीं है पल पल ढलती जायेगी
रोशनियों के रंग महल में हवा भी चलती जायेगी
आ पहुँची है सुबह की मंज़िल चाँद सितारे डूब चले
नाच नाच परवाने जब तक शमा जले
खेल है ये बस एक रात का फिर न कहीं तू हाथ मले