naaummeed ho ke bhee duniyaa men jiye jaate hain

Title:naaummeed ho ke bhee duniyaa men jiye jaate hain Movie:Sangeeta Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:P L Santoshi

English Text
देवलिपि

नाउम्मीद हो के भी दुनिया में जिये जाते हैं
दिल टूट गया फिर भी हम प्यार किए जाते हैं
नाउम्मीद हो के भी

जिन आँखों में रहती थी एक प्यार भरी मस्ती
उन आँखों में आँसू हैं बरबाद हुई बस्ती
आँसू भी हम अपने रो रो के पिये जाते हैं
दिल टूट गया फिर भी ...

बेदर्द ज़माने ने रहने न दिया मिल के
सब टूट गए सपने अरमान भरे दिल के
रूठी हुई क़िस्मत से फ़रियाद किए जाते हैं
दिल टूट गया फिर भी हम प्यार किए जाते हैं

नाउम्मीद हो के भी दुनिया में जिये जाते हैं
दिल टूट गया फिर भी हम प्यार किए जाते हैं
नाउम्मीद हो के भी