naavak-e-naaz se mushkil hai bachaanaa dil kaa

Title:naavak-e-naaz se mushkil hai bachaanaa dil kaa Movie:Parchhaiyan (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali Lyricist:Ameer Minai

English Text
देवलिपि


नावक-ए-नाज़ से मुश्किल है बचाना दिल का
दर्द उठ उठ के बताता है ठिकाना दिल का

हाय वो पहली मुलाकात में मेरा रुकना
और उसका वो लगावत से बढ़ाना दिल का

जी लगे आपका ऐसा के कभी जी न भरे
दिल लगा कर जो सुनें आप फ़साना दिल का

तीर पर तीर लगा कर वो कहा करते हैं
क्यूँ जी तुम खेल समझते थे लगाना दिल का