-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
naee manzil naee raahen nayaa hai maharbaan apanaa
Title:naee manzil naee raahen nayaa hai maharbaan apanaa Movie:Hill Station Singer:Lata Mangeshkar, Hemant Kumar Music:Hemant Kumar Lyricist:S H Bihari
नई मंज़िल नई राहें नया है महर्बां अपना
न जाने जाके ठहरेगा कहाँ यह कार्वां अपना
न चमकेगी जहाँ बिजली न आयेगा जहाँ तूफ़ां
बनाएंगे उसी डाली पे जाके आशियां अपना
भरोसा है मुक़द्दर पर तुम्हारा भी सहारा है
कहीं दुश्मन न बन जाए यह ज़ालिम आस्मां अपना
दिखाएंगे हमें यह चाँद तारे राह मंज़िल की
बनते हो अगर दुश्मन तो हो सारा जहाँ अपना