-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
nafarat kee duniyaa ko chhod ke
Title:nafarat kee duniyaa ko chhod ke Movie:Haathi Mere Saathi Singer:Mohammad Rafi Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi
नफ़रत की दुनिया को छोड़ के, प्यार की दुनिया में
खुश रहना मेरे यार
इस झूठकी नगरी को छोड़ के, गाता जा प्यारे
अमर रहे तेरा प्यार
जब जानवर कोई, इनसान को मारे
कहते हैं दुनिया में, वहशी उसे सारे
एक जानवर की जान आज इनसानों ने ली है
चुप क्यूं है संसार
बस आखिरी सुन ले, ये मेल है अपना
बस ख़त्म ऐ साथी, ये खेल है अपना
अब याद में तेरी बीत जाएंगे रो-रो के
जीवन के दिन चार