-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
nagaree nagaree phiraa musaafir ghar kaa rastaa bhool gayaa
Title:nagaree nagaree phiraa musaafir ghar kaa rastaa bhool gayaa Movie:Haseen Lamhen (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Mirazi
नगरी नगरी फिरा मुसाफ़िर घर का रस्ता भूल गया
क्या है तेरा क्या है मेरा अपना पराया भूल गया
क्या भुला कैसे भूला क्यूँ पूछते हो बस यूँ समझो
कारन दोष नहीं है कोई भूला भाला भूल गया
जिसको देखो उसके दिल में शिक़्वा है तो इतना है
हमें तो सब कुछ याद रहा पर हमको ज़माना भूल गया
कोई कहे ये किसने कहा था कह दो जो कुछ जी में है
मेरा जी कह कर पछताया और फिर कहना भूल गया