-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
naheen chiraag-e-muhabbat jalaae jaate hain
Title:naheen chiraag-e-muhabbat jalaae jaate hain Movie:Sohni Mahiwal Singer:Zohrabai Ambalewali Music:Lal Mohomed Lyricist:Munshi Dil
नहीं चिराग़-ए-मुहब्बत जलाए जाते हैं
ये दिल के दाग़ जहां हों दिखाए जाते हैं
वो दर्द बन के जिगर में समाए जाते हैं
भुला रही हूँ मगर याद आए जाते हैं
उठा निगाह-ए-मुहब्बत मुझे सहारा दे
कठन है राह क़दम डगमगाए जाते हैं
ज़ुबान-ए-अश्क पे अफ़साना-ए-मुहब्बत है
कोई सुने न सुने हम सुनाए जाते हैं