-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:nain mile nain hue baavare Movie:Taraana Singer:Lata Mangeshkar, Talat Mehmood Music:Anil Biswas Lyricist:Prem Dhawan
तलत:
नैन मिले नैन हुए बावरे
नैन मिले नैन हुए बावरे
लता:
चैन कहाँ मोहे सजन साँवरे
दोनों:
नैन हुए बावरे
नैन मिले नैन हुए बावरे
लता:
देखते ही देखते मैं खो गई
जागते ही जागते मैं सो गई
अब कभी मैं जागना ना चाहूँ रे
नैन हुए बावरे
तलत:
चलते चलते पाँव मेरे थम गये
तुम मिले तो दिल के सारे ग़म गये
मिल गयी ज़ुल्फ़ों की ठंड़ी छाँव रे
नैन हुए बावरे
लत:
धड़कने दिल की छुपाऊँ किस तरह ओ ऽ ऽ
धड़कने दिल की छुपाऊँ किस तरह
लाज का घुँघट उठाऊँ किस तरह
किस तरह साजन तेरी बन जाऊँ रे
नैन हुए बावरे
तलत:
नैनों से नैना तेरे कुछ कह गये ओ ऽ ऽ
नैनों से नैना तेरे कुछ कह गये
प्यार की लहरों में दो दिल बह गये
अब रुके ना प्रीत की ये नाव रे
दोनों:
अब रुके ना प्रीत की ये नाव रे
नैन हुए बावरे
तलत:
नैन मिले नैन हुए बावरे
लता:
चैन कहाँ मोहे सजन साँवरे
दोनों:
नैन हुए बावरे