naseeb men jisake jo likhaa thaa

Title:naseeb men jisake jo likhaa thaa Movie:Do Badan Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


नसीब में जिसके जो लिखा था
वो तेरी महफ़िल में काम आया
किसी के हिस्से में प्यास आई
किसी के हिस्से में जाम आया

मैं इक फ़साना हूँ बेकसी का
ये हाल है मेरी ज़िंदगी का
न हुस्न ही मुझको रास आया
न इश्क़ ही मेरे काम आया
नसीब में ...

बदल गईं तेरी मंज़िलें भी
बिछड़ गया मैं भी कारवां से
तेरी मुहब्बत के रास्ते में
न जाने ये क्या मकाम आया
नसीब में ...

तुझे भुलाने कि कोशिशें भी
तमाम नाकाम हो गई हैं
किसी ने ज़िक्र-ए-वफ़ा किया जब
ज़ुबाँ पे तेरा ही नाम आया
नसीब में ...