-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
nazaron se aaj dil men samaane kee raat hai
Title:nazaron se aaj dil men samaane kee raat hai Movie:Gambler Singer:Lata Mangeshkar, Mukesh Music:Chitragupt Lyricist:Prem Dhawan
मु : नज़रों से आज दिल में समाने की रात है
ल : ये रात तो नसीब जगाने की रात है
सुन लो ज़रा क़रीब से ये दिल की धड़कनें
ये दिल का हाल सुनने-सुनाने की रात है
मु : नज़रों से आज ...
क़दमों में क्यूँ बिछी हुई है आज चाँदनी
पलकों पे चाँदनी को बिठाने की रात है
ल : नज़रों से आज ...
देखो फ़लक़ की माँग सितारों से भर गई
मु : ज़ुल्फ़ों में भी सितारे सजाने की रात है
दो : नज़रों से आज ...