-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
neel gagan par udate baadal aa aa aa
Title:neel gagan par udate baadal aa aa aa Movie:Khandaan Singer:Mahendra Kapoor Music:Ravi Lyricist:Rajinder Krishan
नील गगन पर उड़ते बादल आ आ आ
धूप में जलता खेत हमारा, कर दे तू छाया
छुपे हुए ओ चंचल पंछी, जा जा जा
देख अभी है कच्चा दाना पक जाए तो खा
बहता-बहता क्यारियों में ठंडा-ठंडा पानी
चूम न ले कहीं पाँव तेरे, ओ खेतों की रानी
चूम के मेरे पाँव मैले वो होगा मैला
मैं हूँ खेतों की दासी तू खेतों का राजा
हरी-भरी इन खेतियों की राम करे रखवाली
वो चाहे तो सौ-सौ दाने देगी एक-एक डाली
मेहनत-वालों की सुनता है वो ऊपर-वाला
खोल के रखियो अपनी झोली भर देगा दाता