-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:neelam ke nabh chhaaee pukharaajee jhaankee Movie:Utsav Singer:Lata Mangeshkar, Chorus, Arti Mukherji Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Vasant Dev
ल: हूँ
नीलम के नभ छाई पुखराजी झाँकी
मेरे तो नैनों में किरणों के पाखी
पाती की गोदी में सोई थी एक कली
अ: कैसे सोई होगी कली
जैसे सोई मेरी लली
कली हिली
ल: ऊँ हूँ
अ: कली डुली
ल: ना-ना
घुली-घुली बैंजनिया सपनों में एक कली
इतने में मोर-पंख परस हुआ
घुली-घुली बैंजनिया सपनों में एक कली
इतने में मोर-पंख परस हुआ
अ: कहाँ-कहाँ पे छुआ री
जरा इसे तो बता री
गालों पर
ल: ऊँ हूँ
अ: बालों पर
ल: ना-ना
इतने में मोर-पंख परस हुआ पलकों पर
जादू से फूल बनी इक कली चम्पा की
को: सच इसके नैनों में किरणों के पाखी -२
ल: चम्पा के पाँवों में घुँघरू उग आये -२
अ: टहनी ने ताल दिया
थिरक-थिरक लहराये
ल: भँवरे का गंध-गीत सात सुरों वाला
को: हूँ हूँ हूँ
संत आने का होश किसे बाकी
को: हम सबके नैनों में किरणों के पाखी -३