neend paree loree gaae

Title:neend paree loree gaae Movie:Char Diwari Singer:Lata Mangeshkar Music:Salil Choudhary Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


नींद परी लोरी गाए
माँ झुलाए झूलन
सो जा मेरे लालन -२
मीठे-मीठे सपनों मे
खो जा मेरे लालन
नींद परी लोरी गाए ...

तूने मेरे मदभरे सप्नों को रंग डाल
तेरी दोनो आँखों मे दुनिया का उजियाला -२
उजियाला
तुम जो हँसे झिल्मिलाए दीपमाला
नींद परी लोरी गाए ...

तू ना होता ज़िंदगी मे आहें होतीं सूनी-सूनी
फैली-फैली ममता की बाहें होतीं सूनी-सूनी -२
सूनी-सूनी
होतीं मेरे दिल की राहें सूनी-सूनी
नींद परी लोरी गाए ...