nigaahen dil se nikal kar dil ko gaee hain pyaar kee raahen

Title:nigaahen dil se nikal kar dil ko gaee hain pyaar kee raahen Movie:Nigaahen Singer:Chorus, Anuradha Paudwal, Suresh Wadkar Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


निगाहें -३
दिल से निकल कर दिल को गई हैं प्यार की राहें
इन राहों पर आज मिली हैं तेरी निगाहें मेरी निगाहें
दिल से निकल कर दिल को ...

कैसे कहाँ और ( कब हम मिले हैं ) -२
कैसे कहाँ और कब हम मिले हैं
तरस रहे हैं कितना तब हम मिले हैं
कैसे तड़पकर अब हम मिले हैं
बरसों भरी हैं इस दिल ने आहें
दिल से निकल कर दिल को ...

झोंके पवन के पानी के रेले
इक दूसरे के बिन हम हैं अकेले
किस काम के ये मौसम के मेले
मैं थाम लेती हूँ तेरी बाहें
इन राहों पर आज मिली हैं ...

इक दूसरे पे ( मरना पड़ेगा ) -२
बदनामियों से ( डरना पड़ेगा ) -२
इक दूसरे पे मरना पड़ेगा
अब प्यार हमको करना पड़ेगा
हम प्यार करना चाहें न चाहें
दिल से निकल कर दिल को ...