nigaahen na phero chale jaaenge ham

Title:nigaahen na phero chale jaaenge ham Movie:Black Prince Singer:Mohammad Rafi, Suman Kalyanpur Music:Dulaal Sen Lyricist:Upendra

English Text
देवलिपि


निगाहें ना फेरो चले जाएंगे हम -२
मगर याद रखना कि याद आएंगे हम -२
निगाहें ना फेरो ...

तुमने जादू किया है नज़रों से नज़रें मिला के -२
आशियाँ अब तो बना मेरे पहलू में आ के
न दामन छुड़ाना बहक जाएंगे हम -२
निगाहें ना फेरो ...

क्यूँ ना खो जाएं सनम दिल की धड़कन है जवाँ
न तड़पाओ इतना कि मर जाएंगे हम -२
निगाहें ना फेरो ...

ज़िन्दगी प्यार की है फ़िज़ा इकरार की है
ये घड़ी तेरी क़सम नहीं इन्कार की है
मोहब्बत की दुनिया में खो जाएंगे हम
निगाहें ना फेरो ...