-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
nuqtaacheen hai gam-e-dil - - saigal
Title:nuqtaacheen hai gam-e-dil - - saigal Movie:unknown Singer:K L Saigal Music:unknown Lyricist:Ghalib
नुक़्ताचीं है ग़म-ए-दिल जिसको सुनाये न बने
क्या बने बात जहाँ बात बनाये न बने
मैं बुलाता तो हूं उसको, मगर ऐ जज़्बा-ए-दिल
उसपे बन जाये कुछ ऐसी कि बिन आये न बने
बोझ वो सर पे गिरा है कि उठाये न बने
काम वो आन पड़ा है कि बनाये न बने
इश्क़ पर ज़ोर नहीं, है ये वो आतिश ग़ालिब
कि लगाये न लगे, और बुझाये न बने