-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
o dil na lagaanaa jeene na degaa ye zamaanaa
Title:o dil na lagaanaa jeene na degaa ye zamaanaa Movie:Maashooqaa Singer:Mukesh Music:Roshan Lyricist:Shailendra Singh
ओ दिल न लगाना -२
जीने न देगा ये ज़माना
ओ दिल न लगाना ...
कहता रहा दिल सुनते रहे हम दास्तान-ए-ग़म
तेरी मुहब्बत में सहते रहे हम लाखों सितम
बन गया एक फ़साना
ओ दिल न लगाना ...
उठती जवानी में दिल जो लगाए चैन न पाए
दिल जा के पहलू से वापस न आए हाय रे हाय
पीछे पड़े है पछताना
ओ दिल न लगाना ...
मिल न सके हाय दो दिल बेचारे क़िस्मत के मारे
याद आ रहे हैं जो दिन गुज़ारे साथ तुम्हारे
हाय वो गुज़रा ज़माना
ओ दिल न लगाना ...