o duniyaa banaane waale kyaa yahee hai duniyaa teree

Title:o duniyaa banaane waale kyaa yahee hai duniyaa teree Movie:Sindoor Singer:Ameerbai Karnataki Music:Khemchand Prakash Lyricist:Qamar Jalalabadi

English Text
देवलिपि


( ओ दुनिया बनाने वाले
क्या यही है दुनिया तेरी ) -२

इस दुनिया की भरी सभा में -२
लुट गई दुनिया मेरी -२
क्यूँ लुट गई दुनिया मेरी

ओ दुनिया बनाने वाले -२
क्या यही है दुनिया तेरी
ओ दुनिया बनाने वाले
क्या यही है दुनिया तेरी

दिल में दुख होँटों पर आहें
सर पर हैं घनघोर घटायें -२
ओ चाँद बनाने वाले
ए चाँद बनाने वाले
क्यूँ मेरी रात अन्धेरी

ओ दुनिया बनाने वाले -२
क्या यही है दुनिया तेरी
ओ दुनिया बनाने वाले
क्या यही है दुनिया तेरी

दुखियों के घर आता है तू -२
दुख की आग़ बुझाता है तू -२
ओ आग़ बुझाने वाले
क्यूँ जल गई नगरी मेरी
जल गई नगरी मेरी
क्यूँ जल गई नगरी मेरी

ओ दुनिया बनाने वाले -२
क्या यही है दुनिया तेरी
ओ दुनिया बनाने वाले
क्या यही है दुनिया तेरी