o kaalee topee vaale zaraa naam to bataa

Title:o kaalee topee vaale zaraa naam to bataa Movie:Kali Topi Lal Rumal Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:Chitragupt Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


आ : ओ काली टोपी वाले ज़रा नाम तो बता
र : ओ गोरे गोरे गालों वाली काम तो बता

आ : मोहे वो नाम बता दूर ही रह के
तोहे पुकार सकूँ ( मैं वो ही कह के ) -२
र : वो ही बताने का ईनाम तो बता
आ : ओ काली टोपी वाले ...

र : छम छम के तीर चले ( दिल हुआ घायल ) -२
फिर एक बार सुनूँ ( गोरी तेरी पायल ) -२
आ : पायल सुनाने का ईनाम तो बता
र : ओ गोरे गोरे गालों वाली ...

आ : तुम भी वही हो बाबू हमें ना बनाओ
र : तुमको भी देख लिया जाओ जी जाओ
आ : जाऊँगी जाने का ईनाम तो बता
ओ काली टोपी वाले ...