o maanjhee re, apanaa kinaaraa, nadiyaa kee dhaaraa hai

Title:o maanjhee re, apanaa kinaaraa, nadiyaa kee dhaaraa hai Movie:Khushboo Singer:Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


ओ मांझी रे, अपना किनारा, नदिया की धारा है
ओ मांझी रे ...

साहिलों पे बहने वाले
कभी सुना तो होगा कहीं, ओ ...
हो, कागज़ों की कश्तियों का
कहीं किनारा होता नहीं
हो मांझी रे ... मांझी रे
कोई किनारा जो किनारे से मिले वो,
अपना किनारा है ...
ओ मांझी रे ...

पानियों में बह रहे हैं
कई किनारे टूटे हुए ओ ...
हो, रास्तों में मिल गए हैं
सभी सहारे छूटे हुए ...
कोइ सहारा मझधारे में मिले वो,
अपना सहारा है ...

ओ मांझी रे, अपना किनारा, नदिया की धारा है
ओ मांझी रे ...