-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:o mere bairaagee bhanwaraa mujhe tadapaao naa Movie:Ishq Par Zor Nahin Singer:Lata Mangeshkar Music:S D Burman Lyricist:Anand Bakshi
( ओ मेरे बैरागी भँवरा मुझे तड़पाओ ना
कली के छोटे से दिल को ठेस लगाओ ना ) -२
आओ ना
ओ
आई पूरब से हवा मौसम रंग भरा चमकी बिजुरिया -२
मैं हूँ सावन की घटा प्यार के पर्बत तुम साँवरिया
मैं बरस जाऊँ
मैं बरस जाऊँ तुम अपनी प्यास बुझाओ ना
ओ मेरे बैरागी भँवरा मुझे तड़पाओ ना
तुम्हरे प्यार बिना रूप मेरा बदनाम रहेगा -२
कितने रोज़ भला और कली मेरा नाम रहेगा
फूल बन जाऊँ मैं
फूल बन जाऊँ मैं खिल के गले से लगाओ ना
ओ मेरे बैरागी भँवरा मुझे तड़पाओ ना
आओ ना
ओ
सपना बन के मिले और बिछड़ चले बन के साया -२
ऐसा करना था तो शबनम को क्यूँ शोला बनाया
आग लगाई
आग लगाई है तो फिर ये आग बुझाओ ना
ओ मेरे बैरागी भँवरा मुझे तड़पाओ ना
कली के छोटे से दिल को ठेस लगाओ ना
आओ ना