-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
o meree bahanaa pahanaaoon tujhako gahanaa
Title:o meree bahanaa pahanaaoon tujhako gahanaa Movie:Aarohi Singer:Mukesh, Bela Music:Anand Saagar Kiran Lyricist:Bharat Vyas
मु : ओ मेरी बहना पहनाऊँ तुझको गहना
तुझे दुल्हनिया बनाऊँ ऐसा दूल्हा ढूँढ के लाऊँ
हो सभी तरह से सयाना पर एक आँख से काना
बे : ना-ना रे भैया ऐसा ब्याह करूँ ना भैया
मु : ओ मेरी बहना ...
तू कजरा डाल आँखों में तेरा दूल्हा एक लाखों में
हर बात तेरी मानेगा तेरे दिल को पहचानेगा
वैसे तो मरद है असली पर दाँत हैं उसके नक़ली
बे : ना-ना रे भैया ऐसा ब्याह करूँ ना भैया
मु : ओ मेरी बहना ...
जब घर से तू जाएगी तेरी याद बहुत आएगी
वहाँ प्यार मिलेगा इतना हम सबको भूल जाएगी
लेकिन विश्वास है मुझको
मेरे जन्म-दिवस पर बहना तू निश्चय ही आएगी
बे : ओ मेरे भैया
मु : ओ मेरी बहना ...