-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
o parawaane shammaa ko apanee rusawaa na karanaa
Title:o parawaane shammaa ko apanee rusawaa na karanaa Movie:Shama Parwana Singer:Suraiyya Music:Husnlal-Bhagatram Lyricist:Majrooh Sultanpuri
ओ परवाने शम्मा को अपनी रुसवा न करना -२
ओ परवाने
( रुसवा किया गर तूने मुझी को
क्या मुँह दिखाऊँगी मैं किसी को ) -२
ओ परवाने दुनिया हँसेगी ऐसा न करना
ओ परवाने शम्मा को अपनी रुसवा न करना
ओ परवाने
( ये इम्तेहा है चुप-चाप जल जा
ढल जा वफ़ा के साँचे में ढल जा
साँचे में ढल जा ) -२
ओ परवाने सबको सिखा जा जल-जल के मरना
ओ परवाने शम्मा को अपनी रुसवा न करना
ओ परवाने
( उल्फ़त है बाक़ी हर चीज़ फ़ानी
ये ख़त्म होती है अब ये कहानी ) -२
ओ परवाने आती हूँ मैं भी दम भर ठहरना -२
ओ परवाने -२