-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
o preetam pyaare chhod chalee ghar-baar
Title:o preetam pyaare chhod chalee ghar-baar Movie:Leela Singer:Amirbai Music:C Ramchandra Lyricist:G S Nepali
ओ प्रीतम प्यारे
छोड़ चली घर-बार
तुझसे दूर तुझसे दूर
भर आये नैना
नैन-नैन का प्यार
जब से दूर जब से दूर
( क्यूँ आफ़त सर पे मोल ले
तू मेरे वास्ते
तू अपने महल में राज कर
मैं अपने रास्ते ) -२
तुझ को सुख हो तो
मुझको पिया परदेस भी
मन्ज़ूर है मन्ज़ूर
( करती थी तुझको प्यार मैं
बदनामी ले चली
चोरी-चोरी का खेल था
जुरमाना दे चली ) -२
इक दिल था मेरा
वो भी ठोकरें खा के
चकनाचूर चकनाचूर
( फागुन में होली खेलना
सावन में झूलना
जब-जब चमकेगा चाँद तू
मुझको ना भूलना ) -२
मेरे टूटे मन में
अभी तुम्हारा प्यार
है भरपूर है भरपूर
ओ प्रीतम प्यारे
छोड़ चली घर-बार
तुझसे दूर तुझसे दूर