-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
o sajanaa barakhaa bahaar aayee
Title:o sajanaa barakhaa bahaar aayee Movie:Parakh Singer:Lata Mangeshkar Music:Salil Choudhary Lyricist:Shailendra Singh
(ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अँखियों मे प्यार लाई ) - २
ओ सजना
तुमको पुकारे मेरे मन का पपिहरा - २
मीठी मीठी अगनी में, जले मोरा जियरा
ओ सजना ...
(ऐसी रिमझिम में ओ साजन, प्यासे प्यासे मेरे नयन
तेरे ही, ख्वाब में, खो गए ) - २
सांवली सलोनी घटा, जब जब छाई - २
अँखियों में रैना गई, निन्दिया न आई
ओ सजना ...