om namo braahmanadevaay muraleewaale gopaal

Title:om namo braahmanadevaay muraleewaale gopaal Movie:Angulimaal Singer:Asha Bhonsle, Male Voice Music:Anil Biswas Lyricist:Bharat Vyas

English Text
देवलिपि


ॐ णमो ब्राह्मणयदेवाय
गो ब्रम्हणहिताय ते
जगथिताय
कृष्णा गोविन्दाय नमो नमः

आ :
मुरलीवाले गोपाल
गोपाल

( मुरलीवाले गोपाल
तेरी शरण में है मेरा लाल
तेरे चरण में है मेरा लाल ) -२

तू ही रखना इसे सम्हाल
तेरी शरण में है मेरा लाल -२
तेरे चरण में है मेरा लाल

मुरलीवाले गोपाल

फूल मेरा है कोमल-कोमल
कठिन तेरा सन्सार
इसकी डग-मग नैया कन्हैया
तू ही लगाना पार
खेवैया तू ही लगाना पार
हर सन्कट देना टाल

तेरी शरण में है मेरा लाल -२
तेरे चरण में है मेरा लाल
मुरलीवाले गोपाल -२
हो मुरलीवाले गोपाल

( नैनों के गंगाजल से
जीवन के पाप धुला दे ) -२
अपनी उमर चढ़ाऊँ तुझे
मेरे लाल को अमर बना दे -२
हे शान्ती की लिये मशाल
जागाये जग में जोत विशाल
करे ऊँचा भारत का भाल

तेरी शरण में है मेरा लाल -२
तेरे चरण में है मेरा लाल
मुरलीवाले गोपाल
तेरी शरण में है मेरा लाल
तेरे चरण में है मेरा लाल
मुरलीवाले गोपाल