paayal kee jhankaar raste-raste

Title:paayal kee jhankaar raste-raste Movie:Mere Lal Singer:Lata Mangeshkar Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


( पायल की झंकार रस्ते-रस्ते
ढूँढे तेरा प्यार रस्ते-रस्ते ) -२
करती है फ़रियाद लेकिन हँसते हँसते
हाँ ढूँढे तेरा प्यार रस्ते-रस्ते
पायल की झंकार रस्ते-रस्ते
ढूँढे तेरा प्यार रस्ते-रस्ते

( पता पूछती है सबसे तिहारे गाम का
होंठों पे है एक बोल बलमा तेरे नाम का ) -२
करे प्यार की पुकार देखो दिलदार
घायल सी एक नार रस्ते रस्ते
पायल की झंकार रस्ते-रस्ते
ढूँढे तेरा प्यार रस्ते-रस्ते

( तू है फूल किसी बन का समझ गई मैं
ऐसे तो नहीं राह की पवन भई मैं ) -२२
किसी मोड़ किसी द्वार सैयाँ दिलदार
ढूँढे नैना चार रस्ते रस्ते
पायल की झंकार रस्ते-रस्ते
छनन छनन छन
ढूँढे तेरा प्यार रस्ते-रस्ते