pahaloo men yaar ho to kis baat kee kamee hai

Title:pahaloo men yaar ho to kis baat kee kamee hai Movie:Shrimanji Singer:Asha Bhonsle, Kishore Kumar Music:O P Nayyar Lyricist:Ajiz Kashmiri

English Text
देवलिपि


कि : पहलू में यार हो तो किस बात की कमी है -२
है ख़ुशनसीब जिसको ये ज़िन्दगी मिली है -२
पहलू में यार ...

हो इक तरफ़ ख़ुदाई और इक तरफ़ मोहब्बत
मैं माँग लूँ ख़ुदा से इक दिलरुबा की चाहत -२
जन्नत से ख़ूबसूरत दिलदार की गली है
है ख़ुशनसीब जिसको ...

आ : यूँ किस तरह किसी का हम एतबार कर लें
है ज़िन्दगी का सौदा हम कैसे प्यार कर लें -२
उलझन है ख़ूबसूरत मुश्किल सी आ पड़ी है
कि : है ख़ुशनसीब जिसको ...