pal bhar hee kee pahachaan men paradesee sanam se

Title:pal bhar hee kee pahachaan men paradesee sanam se Movie:Anuraag Singer:Mukesh Music:Mukesh Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


पल भर ही की पहचान में परदेसी सनम से
लगता है कि हम जानते हों जनम जनम से

निगाहें चौंकी दिल किसी दूसरी दुनिया में खो गया
किसे देखा है कि ज़िंदगी से मुझे प्यार हो गया
किस ने महका दिया है आ के राहों को मेरी
राहों के भाग जाग गये किस के कदम से
लगता है कि ...

किसी जीवन में सही तुम से मेरी प्रीत रही
जो प्रीत भूल गये आज लगते हैं नये
अहसान है क़िसमत का मिला आँसु-ए-ग़म से
लगता है कि ...

ज़रा शरमाना और मुस्काना है निशानी प्यार की
बिना बोले ही नैन कह देते हैं कहानी प्यार की
जिस ने दिल हार दिया उस ने जग जीत लिया
दिल दे मिला क्या न कहा जायेगा हम से
लगता है कि ...