palakan ot chhupaaiyo suno more nainaa

Title:palakan ot chhupaaiyo suno more nainaa Movie:Daaera Singer:Mubarak Begum Music:Jamal Sen Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


पलकन ओट छुपाइयो
नैना जो दुख होए
मैं जानूँ तुम जानो रे
और ना जाने कोए
सुनो मोरे नैना-४

मुझको जो ग़म है कोई सुने ना
तुमको क़सम है चुपके ही रहना
उनसे ना कहना-४
सुनो मोरे नैना-३

जागूँ अकेली बिरहा सतावे
जागूँ अकेली
निंदिया बुलाऊँ निंदिया ना आए
निंदिया ना आए
बीते ना रैना-४
सुनो मोरे नैना-३

चितवन से भी हम कोई ना छलके
पल्कों से कोई आँसू ना ढलके
ग़म यूँ ही सहना-४
सुनो मोरे नैना-३