-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
papeehaa re, mere piyaa se kahiyo jaay
Title:papeehaa re, mere piyaa se kahiyo jaay Movie:Kismat Singer:Male Voice, Parul Ghosh Music:Anil Biswas Lyricist:Pradeep
पपीहा रे
मेरे पिया से कहियो जाय -२
मैं हूँ कितनी पास पिया के
फिर भी कितनी दूर -२
एक नदी के दो किनारे -२
मिलने से मजबूर
हाय
मिलने से मजबूर
पलक-झरोखे अंखियाँ देखें
निस-दिन आस लगाये -२
पपीहा रे -३
मेरे पिया से कहियो जाय -२
आज किधर मैं चली अकेली
काँप रही मेरी जीवन बेली
आज किधर मैं चली अकेली
अगर मेरा दीपक बुझ जाये
किसी पेड़ के नीचे
प्यारे पपीहा सजन से कहना -२
उनका दामन खींचे -२
तेरे याद में राधा मर गई
दिल का दर्द छुपाये -२
पपीहा रे -३
मेरे पिया से कहियो जाय -२