-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
paradesee baalamaa baadal aayaa
Title:paradesee baalamaa baadal aayaa Movie:Rattan Singer:Zohrabai Ambalewali Music:Naushad Lyricist:D N Madhok
परदेसी बालमा बादल आया -२
( तेरे बिना कछू ना भाया
के जिया जाया ) -२
परदेसी बालमा बादल आया -२
ऐसे ना बीत जायें बालम जवानियाँ
ओ जवानियाँ
आवो सुनायें तुम्हें दिल की कहानियाँ
ओ कहानियाँ
( दिल रात-दिन पुकारे हाया
के जिया जाया ) -२
परदेसी बालमा बादल आया -२
नैना भर आयेंगे ओ मोरे जिया डोलना
ओ डोलना
भूल है किसी से कभी मीठे बोल बोलना
बोल बोलना
( रह-रह के तेरी याद आया
के जिया जाया ) -२
परदेसी बालमा बादल आया -२
गरज रहे बादरवा बिजली मुसकात है
मुसकात है
ऐसे में रूठ-रूठ जाना बुरी बात है
बुरी बात है
( इकले में जिया तलमलाया
के जिया जाया ) -२
परदेसी बालमा बादल आया -२