-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
pareshaan raat saari hai, sitaaron tum to so jaao
Title:pareshaan raat saari hai, sitaaron tum to so jaao Movie:Ishq-e-Laila (Pakistani-Film) Singer:Iqbal Bano Music:unknown Lyricist:Qateel Shifai
परेशान रात सारी है सितारो तुम तो सो जाओ
सुक़ूत-ए-मर्ग तारी है, सितारो तुम तो सो जाओ
हमें भी नींद आ जायेगी हम भी सो ही जायेंगे
अभी कुछ बेक़रारी है, सितारो तुम तो सो जाओ
हमें तो आज की शब पौ फटे तक जगना होगा
यही क़िस्मात हमारी है, सितारो तुम तो सो जाओ
तुम्हें क्या हम अगर लूटे गये राह-ए-मुहब्बत मैं
ये बाज़ी हमने हारी है, सितारो तुम तो सो जाओ
कहे जाते हो रो रो कर हमारा हाल दुनिया से
ये कैसी रज़दारी है, सितारो तुम तो सो जाओ