peechhe baaraatee aae dulhe raajaa

Title:peechhe baaraatee aae dulhe raajaa Movie:Hum Kisise Kum Nahin Singer:Chorus, Alka Yagnik, Udit Narayan Music:Anu Malik Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि

पीछे बाराती आगे बैंड बाजा
आए दुल्हे राजा गोरी खोल दरवाज़ा
हे पीछे बाराती ...

लाज शरम की रेखा को पार कर ले
ना ना ना कर हाँ हाँ तू प्यार कर ले
नाचते गाते तेरी गली हम आएँगे
तुझ को उठा के गोरी हम ले जाएँगे
अपनी मर्ज़ी से आजा दिल में समा जा
आए दुल्हे राजा ...

मेहंदी लगा ले सोलह सिंगार कर ले
दुल्हन बन जा खुद को तैयार कर ले
कबसे न जाने तेरे पीछे पड़ा हूँ
देख तेरे घर के सामने खड़ा हूँ
मैं अंदर आऊँ या बाहर तू आजा
आए दुल्हे राजा ...

पीछे बाराती आगे बैंड बाजा
आए दुल्हे राजा गोरी खोल दरवाज़ा
हे पीछे बाराती ...

लाज शरम की रेखा ...

आजा सनम तेरी कसम
कहीं मजबूरियाँ हाय
बन न जाएँ मेरे हाथों की चूड़ियाँ
तेरा नाम लिया तुझे याद किया
तेरी यादों ने मुझे थाम लिया
आ मेरे सनम अब वक़्त है कम
होंठों पे है दम मुझे तेरी कसम
आँखों में आँसू दिल में हैं ग़म
आजा आजा तू है कहाँ मेरे सपनों के राजा
राजा राजा आजा आजा

मेहंदी लगा ले ...