phir pyaar kiyaa phir royaa - - talat

Title:phir pyaar kiyaa phir royaa - - talat Movie:non-Film Singer:Talat Mehmood Music:Anil Biswas Lyricist:Sajjan

English Text
देवलिपि


फिर प्यार किया फिर रोया
फिर प्यार किया फिर रोया
क्या तदबीरें काम करें जब अपना नसीबा सोया

घाव पुराना अभी हरा है, छलनी सा दिल दर्द भरा है
फिर कर बैठा महंगा सौदा जिस में सब कुछ खोया
फिर प्यार किया ...

ज़ब्त का दावा टूट गया है, सपनों का घर टूट गया है
अरमानों का रेत-महल फिर तूफ़ानों ने धोया
फिर प्यार किया ...

फिर प्यार किया फिर रोया
फिर प्यार किया फिर रोया
क्या तदबीरें काम करें जब अपना नसीबा सोया