-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
phir saawan rut kee pawan chalee tum yaad aaye
Title:phir saawan rut kee pawan chalee tum yaad aaye Movie:Meraj-E-Ghazal (Non-Film) Singer:Asha Bhonsle, Ghulam Ali Music:Ghulam Ali Lyricist:Nasir Kazmi
फिर सावन रुत की पवन चली तुम याद आये
फिर पत्तों की पाजेब बजी तुम याद आये
फिर कूँजें बोलीं घास के हरे समुन्दर में
रुत आई पीले फूलों की तुम याद आये
पहले तो मैं चीख के रोया और फिर हँसने लगा
बादल गरजा बिजली चमकी तुम याद आये
फिर कागा बोला घर के सूने आँगन में
फिर अमृत रस की बूँद पड़ी तुम याद आये
दिन भर तो मैं दुनिया के धंधों में खोया रहा
जब दीवारों से धूप ढली तुम याद आये