phir usase mile jisakee kaatir badanaam huye

Title:phir usase mile jisakee kaatir badanaam huye Movie:Best Of Ghulam Ali (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Jamiluddin Ali

English Text
देवलिपि


फिर उससे मिले जिसकी ख़ातिर बदनाम हुये बदनाम हुये
थे ख़ास बहुत अब तक आली अब आम हुये बदनाम हुये

दो लम्हे चाँदनी रातों के
दो लम्हे प्यार की बातों के
इल्ज़ाम हुये बदनाम हुये

यूँ तो न गई वाँ कोई ख़बर
पर आहों के ख़ामोश असर
पैगाम हुये बदनाम हुये

यूँ तो न दिये कुछ सुख हमको
पर उनसे जो पहुँचे दुख हमको
इनाम हुये बदनाम हुये

जब होने लगे ये हाल अपने
सब रोशन साफ़ ख़याल अपने
इबहाम हुये बदनाम हुये