-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
phoolon se dostee hai kaanton se yaaree hai
Title:phoolon se dostee hai kaanton se yaaree hai Movie:Duniya Jhukti Hai Singer:Mohammad Rafi Music:Hemant Kumar Lyricist:Rajinder Krishan
फूलों से दोस्ती है काँटों से यारी है
ऐसे मज़े की होय
ऐसे मज़े की प्यारे ज़िन्दगी हमारी है
समझा ख़ुशी को ख़ुशी ग़म को न ग़म
मौत के भी नाम से न घबराए हम
कश्ती सदा ही मँझधार में उतारी है
ऐसे मज़े की प्यारे ...
चाहे ज़मीं हो या हो आसमान
ठोकर में अपनी हैं दोनों जहान
जितनी गुज़ारी इसी शान से गुज़ारी है
ऐसे मज़े की प्यारे ...
अपनी खताओं पे भी नाज़ है
जुदा सारी दुनिया से अंदाज़ है
पी भी नहीं है फिर भी खुमारी है
ऐसे मज़े की प्यारे ...