phulawaaran laage chor, malaniyaa soy rahee

Title:phulawaaran laage chor, malaniyaa soy rahee Movie:Sikandar Singer:Sheela Music:Rafiq Ghaznavi, Mir Saheb Lyricist:Pt Sudarshan

English Text
देवलिपि


( फुलवारन लागे चोर, मलनिया सोय रही
हाँ हाँ मलनिया सोय रही ) -२

इन चोरन से
इन चोरन से चौकस रहियो
जाग रहे हर ओर -२

मलनिया सोय रही
हाँ हाँ मलनिया सोय रही
फुलवारन लागे चोर, मलनिया सोय रही
हाँ हाँ मलनिया सोय रही

दूजे चोर अंधियारा खोजें -२
छाया देख सहारा खोजें -२
फुलवारन के चोर निराले -२
इनको जैसे रैन अंधियारी -२
जैसे उजली भोर मलनिया जैसे उजली भोर

मलनिया सोय रही
हाँ हाँ मलनिया सोय रही
फुलवारन लागे चोर, मलनिया सोय रही
हाँ हाँ मलनिया सोय रही

दूजे चोर चुरावै ताली -२
सोना हीरा मानक मोती -२
फुलवारन के चोर क़यामत
सोने चाँदी की का बतिया -२
तन-मन लेत मरोड़ -२

मलनिया सोय रही
हाँ हाँ मलनिया सोय रही
फुलवारन लागे चोर, मलनिया सोय रही
हाँ हाँ मलनिया सोय रही