piyaa charan kee apane piyaa kee main to banee re joganiyaa

Title:piyaa charan kee apane piyaa kee main to banee re joganiyaa Movie:Kan Kan Men Bhagwan Singer:Suman Kalyanpur Music:Shivram Lyricist:Bharat Vyas

English Text
देवलिपि


पिया चरण की बभूत रमाई, पहनी प्रीत की माला
अब काहे का डरना जग से, मन में हुआ उजाला, ओ ...

अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया
हँसी उड़ाए चाहे सारी दुनिया,
मैं तो बनी रे जोगनिया ...

साँवरिया के रंग में चुनरिया रँगाऊँगी
चन्द्रमा का झुमका पहन पिया आऊँगी
झन झन झाँझे मोरी हो, ओ, ओ
झन झन झन बाजे मोरी पैंजनिया
मैं तो बनी रे जोगनिया ...

तेरे लिये मैंने तो शरम-लाज छोड़ी रे
तेरे संग जोड़ी तो जगत संग तोड़ी रे
तू है मोहन मेरा, हो, ओ, ओ
तू है मोहन मैं तेरी मोहनिया,
मैं तो बनी रे जोगनिया ...